गोंडी संस्कृति

 अति प्राचीन गोंडी संस्कृति को जोहार सेवा 🙏🙏

इसे गोंडी बोली मे 

धुर्रा पड़ेक यानी धुर्रा बीज बोलते हैं ,गोमची भी कहते हैं

=================================

हिंदी में इसे  गुंजा बीज कहते हैं

गोंडवाना के जंगलों में यह अल्प संख्या में पाये जाते हैं , अक्सर गोंडी गांव के आसपास होते हैं 

  1. ये दो तरह के होते हैं ,लाल और सफेद 

यह वेली यानी बेल प्रजाति का पौधा है 

गोंड समाज और हमारे बैगा जन  , इसके बीज और जड़ का उपयोग औषधि के रूप में कयी तरह से करना जानते थे, हैं , आर्य आगमन से पहले से ही कर रहे हैं

अक्सर ग्रामीण जन इसके बीज बच्चे के कमर मे बांधते हैं , नजर ना लगे , दांत अच्छे से निकल जाएं करके 

और लू लगने पर जड़ को पीसकर पिलाते , मैंने देखा है ,कितनी मात्रा में यह याद नही है , इस भूमि की प्रथम विकसित सभ्यता गोन्डी सभ्यता को जोहार जोहार सेवा सेवा 💞🙏💞 #पवन_परते




जो गोंडवाना वनस्पति विलुप्त हो रही है , क्रपया उसे बचाने का प्रयास कीजिए , जून में गोंडवाना पेड़ों की व्रच्छारोपण कीजिए आदरणीय सगा जनों 🙏🙏

टिप्पणियाँ